बांदा, जुलाई 28 -- बांदा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के द्वारा प्रांतीय कार्य समिति के निर्णय पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देकर डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय पत्र भेजा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा ने कहा कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय करण कर अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जाए, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12 18 व 21 को यथावत रखकर सेवा सुरक्षा और सभी तदर्थ प्रधानाचार्यो को प्रधानाचार्य का वेतन दिया जाए। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण में एन.ओ.सी. मानव संपदा पोर्टल व आवेदन संबंधी सभी विसंगतियों को दूर कराते हुए केवल ऑनलाइ...