बेगुसराय, मार्च 19 -- बीहट। वेतनमान लागू करने, पदस्थापन में पारदर्शिता सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सरकारी अमीनों ने बेमियादी हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। बरौनी के सरकारी अमीन अभिषेक कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य ने बताया कि बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध संघर्ष का एलान किया है। सरकारी अमीन ने बताया कि 20 मार्च को वे लोग काला बिल्ला लगा कार्य कर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे और 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार यदि उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो वे लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.