अमीन पर गलत तरीके से राशन उठाने का आरोप, जांच की मांग
गिरडीह, मई 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अनुबंध पर कार्यरत अमीन द्वारा पीएच कार्ड से राशन उठाने के मामले में आपूर्ति विभाग से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध मधवाडीह पंचायत के मुखिया ने खाद्य आपूर्ति सचिव, जिला के उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर आवश्यक करवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बेंगाबाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर अनुबंधकर्मी अमीन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है बेंगाबाद अंचल में अनुबंध पर कार्यरत अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा गलत तरीके से पीएच राशन कार्ड निर्गत करवा कर लगातार राशन का उठाव करते रहे हैं। वह स्वयं अनुबंध कर्मी हैं और उनका एक पुत्र भी अनुबंध पर कार्यरत है। इसके बाद भी उनके द्वारा राशन का उठाव किया जाता रहा है। इस सिलसिले मे मुखिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.