अमीनाबाद में भाई-बहन पर हमला,सोने की चेन लूटी
लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ,संवाददाता।अमीनाबाद क्षेत्र में शनिवार दोपहर दबंगों ने घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और महिला की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने अमीनाबाद थाने में तहरीर दी है।अमीनाबाद के कसाई बाड़ा निवासी आदिल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोहल्ले के ही साकिर उर्फ ढक्कन, उसकी पत्नी, आरिफ, अमन, भूरे, उसकी पत्नी, इरफान और महफूज समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे। सभी ने साजिश के तहत आदिल की मां साईदा और मामा जमील पर हमला कर दिया। हमलावर भूरे ने जमील के पेट में चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, महफूज ने साईदा के हाथ पर चाकू से हमला किया। हमले के दौरान आरोपियों ने साईदा की सोने की चेन भी छीन ली और मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.