लखनऊ, मार्च 10 -- अमीनाबाद में मंगलवार शाम 7:30 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे कैसरबाग, लाटूश रोड, श्रीराम रोड और नजीराबाद समेत एक बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। पीक ऑवर्स में बिजली गुल होने से कारोबारियों और खरीदारी करने आए ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परेशान उपभोक्ताओं ने स्थानीय उपकेंद्र और टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायतों की झड़ी लगा दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी, तब जाकर बाजार की रौनक वापस लौटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...