मऊ, मई 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत अमिला स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित बाबा थानीदास में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर बुधवार से कार्यदायी संस्था ने इसके निर्माण के लिये तकनीकी सर्वे का कार्य शुरु कर दिया है। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद परियोजना के प्रथम चरण के तहत सर्वे कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। फ्लाईओवर निर्माण के सर्वे के कार्य में लगे गुड़गांव की वोयांट्स कंपनी के सहायक इंजीनियर संदीप और सर्वेयर विश्वजीत नाथ ने बताया कि चैनल संख्या 147.620 से कुल 600 मीटर फोरलेन सड़क के दक्षिण तथा 600 मीटर उत्तर दिशा में टोपोग्राफिकल सर्वे किया जा रहा है। इसके साथ ही मिट्टी की भार क्षमता की भी जांच की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य की व्यवहार्यता सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में स्थानीय निवासी दुर्गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.