प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 16 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी और आज शुक्रवार को सांप कांड यानी अमित कश्यप हत्याकांड में भी कोर्ट फैसला सुनाएगी। सांप कांड में एडीजे-12 की कोर्ट ने रविता और अमरदीप को 7 अक्टूबर को दोषी करार दिया था। साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा होने के बाद रविता और अमरदीप बैचेन हो गए हैं और परेशान हैं। सभी की नजर अब शुक्रवार को सांप कांड के फैसले पर टिकी हैं। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी। सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश पर एक सांप छोड़ा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्...