उरई, मई 24 -- कालपी। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अमित शेखर को कालपी तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने शाम को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया।यहां करीब एक साल से एसडीएम का दायित्व संभाल रहे मनोज कुमार सिंह का शुक्रवार को शासन ने उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरण कर दिया था। उन्होंने शनिवार दोपहर कार्यभार छोड़ा, जिसके बाद डीएम ने माधौगढ़ में एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी निभा रहे अमित शेखर को कालपी का एसडीएम बनाया। कार्यभार संभालने के बाद देर रात एसडीएम अमित शेखर ने तहसीलदार अभिनव तिवारी के साथ क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। अमित शेखर इससे पहले जालौन तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें पदोन्नति मिली थी। अब उन्हें कालपी एसडीएम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है...