मथुरा, जून 20 -- प्रतिष्ठित चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली के कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट की। कृष्ण कन्हाई ने गृहमंत्री अमित शाह को पटुका ओढ़ाकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथों से तैयार किया हुआ भगवान श्रीनाथजी का एक भव्य स्वर्ण चित्र भी उपहार स्वरूप भेंट किया। सोने के वर्क के साथ पारंपरिक और आधुनिक कला के इस अनूठे संगम को देखकर गृहमंत्री प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- अमित शाह से की कला और सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चामुलाकात के दौरान चर्चा मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की उम्र, उनके स्वास्थ्य और उनकी लंबी कला साधना के विषय में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही दोनों के बीच धार्मिक नगरी वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर और उ...