सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध चल रहे मानहानि प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। इस तिथि पर राहुल गांधी की वॉयस रिकॉर्डिंग के सत्यापन से संबंधित याचिका पर सुनवाई की जाएगी। याची के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी की वॉयस रिकॉर्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सत्यापित कराने की मांग की थी, जिस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता केपी शुक्ल ने आपत्ति दाखिल की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने याची की अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तिथि नियत की है।गौरतलब है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में 8 मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र न...