कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। अमित शाह ने विकास, जनहित की योजनाओं और संगठन से जुड़े सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की। सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई। कानपुर के बुनियादी ढांचे के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने जैसे मुद्दों पर अमित शाह का मार्गदर्शन लिया। अमित शाह ने मैथानी के क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, जनसेवा और सक्रियता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...