कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर पर गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस के सवाल पर जवाब को भाजपा जनजन तक पहुंचाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक कर बताया कि 20 दिसंबर से घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर रखने के मुद्दे पर कांग्रेस की नीतियों की गृहमंत्री ने जो पोल खोली है, उसे जनता को जानना जरूरी है। पार्टी जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संसद में अमित शाह के भाषण के वीडियो को दिखाएगी। इस अभियान का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, रवि सतीजा, वीरेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ला, जितेंद्र सचान, पवन पांडेय, दिनेश मौर्या मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...