देहरादून, मार्च 3 -- हरिद्वार। सात मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का सीएम ने अधिकारियों के साथ मंच, सभा स्थल, पार्किंग और वीआईपी आगमन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने और आपसी समन्...