बस्तर, मार्च 24 -- Maoist Commander Papa rao: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आखिरी और टॉप माओवादी कमांडर पापा राव मंगलवार को 17 अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर सकता है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की थी। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते उसने सरेंडर के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। कुख्यात नक्सली पापा राव को सुनाम चंद्रैया, मंगू दादा और चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है। उसने एक स्थानीय पत्रकार के जरिए प्रशासन से संपर्क साधा है। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह स्टेट जोनल कमेटी का सदस्य होने के साथ वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रभारी भी है।क्या बोले थे होम मिनिस्टर शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्प...