गढ़वा, मई 18 -- गढ़वा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई नई पदाधिकारियों की सूची में सामाजिक कार्यकर्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित रंजन तिवारी को शामिल किया गया है। उन्हें जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में वह पार्टी के विभिन्न विभागों और फ्रंटल संगठनों की गतिविधियों की निगरानी तथा उन्हें सुदृढ़ करने का कार्य देखेंगे। इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उसे वह अपने कार्यों से साबित करेंगे। हमारी प्राथमिकता पार्टी का संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ना और हर बूथ को मजबूत करना होगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में कांग्रेस के सभी जिलों के प्रभारी घोषित, किसको कहां की जिम्मेदारी मिली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस...