मेरठ, दिसम्बर 3 -- अमित मिरिंडा गैंग फिर चर्चाओं में है। गैंग के सदस्य नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित की हिस्ट्रीशीट मेडिकल थाने में खोली गई है। टिल्लू पंडित पर पूर्व में 25 हजार का इनाम भी घोषित रहा है। अमित मिरिंडा शातिर अपराधी है और एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में बेंगलुरू की जेल में बंद है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर बेंगलुरू के प्लाइवुड कारोबारी के बेटे को अगवा करने की धमकी देकर रकम मांगी थी। मिरिंडा का गैंग डी-155 रजिस्टर्ड है। अमित मिरिंडा और टिल्लू पंडित ने कुछ माह पूर्व शास्त्रीनगर में एक मकान पर कब्जे का प्रयास किया था और खुलेआम फायरिंग की थी। मेडिकल थाने में आरोपी नीरज शर्मा की हिस्ट्रीशीट 27-ए खोली गई है। आरोपी टिल्लू के साथियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.