रांची, जून 29 -- रांची। दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट कुसियाम 2 उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अमित कुमार का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में हुआ है। वे 1 से 10 जुलाई तक चीन के शांगलु में आयोजित वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) में भारतीय टीम के साथ रहेंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी से राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनका यह चयन युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...