आगरा, जनवरी 29 -- समाजवादी पार्टी छात्र सभा की एक बार फिर से कमान अमित प्रताप सिंह को दी गयी है। अमित प्रताप सिंह को तीसरी बार महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह की ओर से अमित प्रताप को जिम्मेदारी दी गयी है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि इनकी नियुक्ति से आगरा विश्वाविद्यालय में सपा छात्र सभा को अधिक मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप ने कहा कि छात्र समस्याओं को लेकर कैंपस से सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों के हक और अधिकार को दिलाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...