अमित झा की फिफ्टी से टाटा सेरसा ने सेमीफाइनल में फ्रेंड्स 11 को हराया
जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग सेमीफाइनल में टाटा सेरसा ने फ्रेंड्स 11 को 23 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा सेरसा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। अमित कुमार झा ने 39 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेली। इमरान जिलानी ने 29 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स 11 की ओर से निखिल कुमार सिंह ने 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स 11 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। मोहन साह और बिपुल कुमार ने 27-27 रन बनाए। टाटा सेरसा की ओर से बाबा त्रिलोकीनाथ और गुलशेर आलम ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमित कुमार झा को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.