रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- सितारगंज। भारत विकास परिषद (भाविप) शाखा सितारगंज के वार्षिक चुनाव नगर स्थित निजी रेस्टोरेंट में चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सुखीजा की देख रेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर अमित गोयल और सचिव पद पर मनीष मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर अविनाश जिंदल तथा महिला संयोजिका पद पर सीमा सिंघल निर्विरोध चुनी गईं। यहां पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक (संपर्क) महेश मित्तल, अजीत सिंह जोशन, पवन बड़सीवाल, अनंत प्रकाश शुक्ला, दुर्गेश मोहन गोयल, मुनेश्वर मंडल, शिवपाल चौहान, राकेश त्यागी, राजू हरियाणवी, हिमांशु सिंघल, सुरेश जैन, राहुल सिंघल, कीर्ति जिंदल, कोमल मित्तल, निधि शुक्ला, पूनम झिनझीरिया, मनु अग्रवाल, प्रीति अग्र...