नई दिल्ली, मई 16 -- UP News : उत्तर प्रदेश एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने सोशल मीडिया पर रील प्रसारित करने वाले पुलिसकर्मियों को दी कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के अनुपालन को लेकर आदेश भी जारी किया है। इस आदेश में पॉलिसी का हवाला देते हुए कहा गया है कि पॉलिसी जारी होने के बावजूद यह देखने में आ रहा है कि कई सेवारत और प्रशिक्षु पुलिस कर्मचारी सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए रील इत्यादि के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश द्वारा 15 मई 2026 को पुलिस विभाग के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयध्यक्षों को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेट...