नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग रोजाना ही एक्स पर पोस्ट करते हैं और हर पोस्ट को एक नंबर भी देते हैं। कभी-कभी बिग-बी ऐसे पोस्ट कर देते हैं, जिसको पढ़कर उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। इसी तरह, अमिताभ ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने चुप लिखा। यह पढ़ते ही अमिताभ के फैंस सरप्राइज रह गए कि आखिर उन्होंने यह किस वजह से ऐसा लिखा है। इसमें वे एक्स के एआई ग्रोक की भी मदद लेते हुए भी दिखाई दिए।बिग बी का पोस्ट अमिताभ बच्चन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'टी 5661 (i) - CHUUUUUUPPPP' उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा जिससे उनके फैंस समझ पाते कि आखिर वे किसे चुप करवा रहे हैं। एक फैंस ने तुरंत पूछा कि अमिताभ बच्चन जी, क्या हो गया। एक और ने लिखा कि यह क्या है सर? कोड को प्लीज एक्सप्लेन करें। T 5661(i) -...