नई दिल्ली, मार्च 6 -- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। अमिताभ बच्चन का अयोध्या में ये तीसरा निवेश है। अभिनंदन लोढ़ा हाउस (HoABL) से 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने 6 मार्च को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि AB Corp Ltd के प्रबंध निदेशक राजेश यादव ने इस सौदे को अंजाम दिया।अमिताभ बच्चन ने अयोध्या नगरी में तीसरी बार किया निवेश अमिताभ बच्चन ने जो जमीन खरीदी है वो जमीन HoABL की 75 एकड़ की 'द सरयू' परियोजना के पास स्थित है। यह अमिताभ बच्चन का अयोध्या में तीसरा निवेश है। HoABL के चेयरमैन ने कहा कि HoABL में हम भूमि को केवल धन के रूप में नहीं, बल्कि एक विरासत के रूप में देखते हैं। अयोध्या में, इस विरासत एक गहरा अर्थ है, एक ऐसी 'विरासत' जहां आस्था और विरासत एक साथ मिलती हैं। यह भी पढ़ें-...