नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा, "मैं अभिषेक के साथ बड़ा हुआ हूं। जब भी आपको अभिषेक के बारे में कुछ अच्छा या बुरा लगता था, तो क्या आप सीधे उससे बात करते थे या जया जी के जरिए अपनी बात पहुंचाते थे? क्योंकि मेरे पिता मेरी मां के जरिए बात करते थे। आपका तरीका क्या था?"अमिताभ बोले- 'मैंने कभी अभिषेक की आलोचना नहीं की' रणबीर के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "बाहर पहले से ही लाखों लोग आलोचना करने के लिए बैठे हैं। घर में एक और आलोचक का होना ठीक नहीं लगता। मैंने कभी अभिषेक की आलोचना नहीं की, ...