नई दिल्ली, जून 24 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर शेयर बाजार की खबरों में छा गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक स्मॉल-कैप कंपनी में की गई बड़ी डील है। स्टील वायर और प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी डीपी वायर्स (DP Wires) के शेयर बुधवार को करीब 5% तक चढ़ गए, जबकि एक दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने इस कंपनी के शेयर बेचकर करीब 1.64 करोड़ रुपये की रकम हासिल की थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- सरकार बेच रही हिस्सेदारी, 5% टूटा शेयर; प्रॉफिट बनाने को निवेशक अपनाएं ये तरीका आमतौर पर जब कोई बड़ा निवेशक या मशहूर हस्ती किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचती है, तो निवेशकों के बीच चिंता बढ़ जाती है और शेयर पर दबाव देखने को मिलता है। लेकिन, डीपी वायर्स के मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ। अमिताभ बच्चन की बिक...