नई दिल्ली, मई 18 -- अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कुछ इंट्रेस्टिंग पोस्ट किया है। उन्होंने एक गाना डाला है जिसमें ईरान का हिंदू मंदिर दिखाया गया है। मंदिर विष्णुजी का है। पर्शियन सिंगर इस वीडियो में हिंदू भगवानों की प्रार्थना कर रही है। उसने एक प्यारा भजन गाया है। लोग उनके ट्विटर पर इस गाने पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।बिग बी की टाइम लाइन पर ईरानी भजन अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'अब्बास बंदर में ईरान का प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर जो कि 1892 में कजर एरा के दौरान बना था।' अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर एक एस्ट्रोलॉजर ने लिखा है, ये प्राचीन मंदिर 2032-33 के आसपास रिवाइव हो जाएंगे। सितंबर 2027 में जब नई सत्ता आएगी तो कट्टरपंथी इस्लाम धीरे-धीरे करके इतिहास बनता जाएगा। एक ने लिखा है, सर बहुत धन्यवाद, जान कर देखकर और सबसे ज्यादा सुन के बहुत अच्छा लगा। आपन...