नई दिल्ली, मई 16 -- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं पर्दे पर बिग बी ने कई एक्ट्रेसेस संग स्क्रीन शेयर किया। इनमें एक एक्ट्रेस थीं परवीन बॉबी। अमिताभ और परवीन की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि लोग उनकी फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस जोड़ी का आलम ये था कि लोग इन्हें बॉलीवुड का गोल्डन पेयर कहते थे। दोनों ने एक साथ 8 फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त आया जब ये जोड़ी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ गई की किसी ने सोचा भी नहीं था। परवीन बॉबी के अमिताभ पर कुछ ऐसे आरोपों लगाए थे, जिसने उस दौर में लोगों को हैरान कर दिया था और हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था?पहले जानते हैं अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की उन आठ फिल्मों के ...