नई दिल्ली, जुलाई 22 -- बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। एक्टर ने अपने ब्लॉग में ICU में टाइम बिताने, सर्जरी और इससे रिकवरी के बारे में बात की थी। अमिताभ के इस पोस्ट ने चिंता बढ़ा दी। लेकिन अब एक्टर ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि वो किसी सर्जरी से नहीं गुजरे हैं। उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। वो एक उदाहरण दे रहे थे कि ये कितना मुश्किल फेज होता है।अमिताभ की नहीं हुई कोई सर्जरी अमिताभ बच्चन ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं ठीक हूं। मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई है। उस पोस्ट को गलत समझा गया। मैं बस एक उदाहरण दे रहा था कि सर्जरी या ICU के बाद का समय सबसे कितना मुश्किल होता है, जब आप घर लौटते हैं और अपनी खराब हालत से जूझते हैं। ठीक वैसे ही, जब कोई चैंपियन हारता है, तो हार के बाद खुद को संभाल...