अमिताभ बच्चन का हेल्थ अपडेट, सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में गए थे बिग बी
नई दिल्ली, मई 20 -- बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन की तबीयत बिल्कुल ठीक है। दरअसल, मंगलवार यानी 19 मई को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अमिताभ बच्चन पिछले चार दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। ऐसे में उनके फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, ये महज एक अफवाह थी। बिग बी अपने घर जलसा में हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।क्यों उड़ी थी ये अफवाह? पत्रकार विक्की लालवानी ने वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया था कि अमिताभ शनिवार से अस्पताल में भर्ती हैं और पिछले तीन दिनों से पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण A-विंग के VIP एनक्लोजर में रह रहे हैं। हालांकि, इस दावे का सच तब सामने आया तब जांच पड़ताल में ये पता चला कि रविवार के दिन बिग बी हमेशा की तरह अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हुए नजर आए थे। यह भी पढ़ें- अमिताभ को आज भी सताती है यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.