कार्यालय संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी की देवरिया जेल के कैदी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गुरुवार तड़के पीजीआई कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. नवीन गर्ग के निर्देशन में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी,ईको समेत खून से जुड़ी कई जांचें करायी हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बुधवार रात अमिताभ ठाकुर की सेहत में सुधार न होने पर पीजीआई रेफर किया था। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेन्द्र गुप्ता का कहना है कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे अमिताभ ठाकुर को पीजीआई लाया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन गर्ग के निर्देशन में उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती कर कर उपचार किया जा रहा है। कुछ जांचें करायी गईं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। देवरिया जिला जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद पूर्व आईपीएस...