देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी के एक पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश समेत छह अधिकारियों के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में गुरुवार को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसके दाखिले पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है। बलिया जनपद के ग्राम भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा निवासी सिंहासन चौहान आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी हैं। उन्होंने अधिवक्ता प्रवीन द्विवेदी के जरिये गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 9 दिसंबर 2025 की रात पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए निकले। रात को डेढ़ से दो बजे के बीच शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत रूप से ट्रेन रुकवाकर बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.