कौशाम्बी, मई 16 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शनिवार को अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अमावस्या पे गंगा स्नान और मां शीतला के दर्शन के लिए कौशाम्बी सहित आसपास के कई जनपदों से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे। भोर चार बजे से ही धाम के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है,मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और देवी-देवताओं की पूजा आराधना करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु जय मां शीतला के जयकारों के साथ कड़ा धाम मंदिर पहुंचे, जहां लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने माता के दर्शन किए। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी श्रद्धालुओं ने माता को नारियल...