चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में अमावस्या मेला के दूसरे दिन गुरुवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आस्थावानों ने रामघाट पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल निगरानी में डटा रहा। चैत्र माह की अमावस्या इस बार दो दिन होने से गुरुवार को भी रामघाट में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदाकिनी स्नान किया। गुरुवार को उदयातिथि होने की वजह से श्रद्धालु भोर में चार बजे से ही रामघाट पहुंचने लगे थे। मंदाकिनी स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.