चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में मंगलवार को होने वाले अमावस्या मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की है। मजिस्ट्रेटों और पुलिसबल ने मेला क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाल ली है। मेला को देखते हुए प्रशासन भारी वाहनों का आगामी 18 फरवरी की आधी रात तक के लिए प्रवेश बंद करते हुए रुट डायवर्जन निर्धारित किया है। अमावस्या मेला मे एक दिन पहले सोमवार से ही धर्मनगरी में श्रद्धालु पहुंचने लगे है। फाल्गुन माह के अमावस्या मेला में स्थानीय के अलावा दूर-दूर से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे है। श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी में डुबकी लगाकर राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगे। यूपी-एमपी प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए सतर्कता के साथ...