संभल, जून 16 -- अमावस्या के पावन अवसर पर राजघाट गंगा तट पर श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। सुबह तड़के से ही दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का राजघाट पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ गंगा घाट पर भीड़ लगातार बढ़ती गई और पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान भी किए। राजघाट पर निवास करने वाले महंत मोनी बाबा ने बताया कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग बना है, जिसमें गंगा स्नान, भगवान शिव की पूजा और दान-पुण्य का विशेष फ...