अमावस्या पर मंदिरों में गूंजे शनिदेव के जयकारे
फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शनिवार को दिनभर शनि अमावस्या की धूम रही। पूजा अर्चना के लिए शहर के विभिन्न शनि महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। जलेसर रोड दौलतपुर स्थित शनि मंदिर के अलावा अन्य कई शनि मंदिरों पर मेला सा लग रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक किया तथा पूजा करते हुए अपने लिए मनौतियां मांगी। पूजा अर्चना करने वालों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक देखी गई। सुबह होते श्रद्धालु अपने निकट के शनि मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने बड़े भक्ति भाव से सरसों के तेल के साथ शनि देव का अभिषेक किया। इसके पश्चात पूजा अर्चना करने के साथ-साथ भोग लगाया तथा आरती करते हुए शनि देव से अपने लिए मनौतियां मांगी। जलेसर रोड दौलतपुर स्थित शनि मंदिर के अलावा लहरी कंपाउं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.