रुडकी, जून 14 -- अमावस्या और रविवार का संयोग होने के कारण हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए हरिद्वार जाने वाले वाहनों को नगला बाईपास से लक्सर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। रूट डायवर्जन के चलते नगला बाईपास, सर्विस रोड, लंढौरा और रुड़की मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। इसके चलते रुड़की और लंढौरा मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को अंडरपास पर अधिक देर तक नहीं रुकना पड़ा, लेकिन हाईवे से आने वाले वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम से जूझना पड़ा। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या: मंगलौर में घंटों जाम में फंसे हजारों ...