नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के साथ ही पंडितों को खिलाने के लिए काली उड़द की दाल बनाई जाती है। ये दाल पूरी तरह से सात्विक होती है और बिना लहसुन-प्याज के बनाई जाती है। ऐसे में जिन लोगों को लहसुन-प्याज पसंद है उनके लिए इसे खाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस रेसिपी से अगर काली उड़द दाल बनाई तो सबको पसंद आएगी और स्वाद भी भरपूर मिलेगा। तो चलिए नोट कर लें बिना लहसुन-प्याज के बनने वाली ये काली उड़द दाल की रेसिपी।काली उड़द दाल बनाने की सामग्री छिलके वाली एक कप उड़द दाल 250 मिली पानी आधा चम्मच हल्दी पाउडर नमक स्वादानुसार एक चम्मच तेल चार से पांच चम्मच देसी घी एक चम्मच पंच फोरम मसाला दो सूखे लाल मिर्च दो मीडियम साइज टमाटर एक हरी मिर्च का पेस्ट एक चम्मच कश्मीरी रेड चिली पाउडर आधा चम्मच जीरा पाउडर एक इंच अदरक का पेस्ट बारीक...