सीतापुर, मार्च 18 -- नैमिषारण्य। चैत्र मास की अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थ नैमिषारण्य में लाखों श्रद्धालु भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने सबसे पहले आदि गंगा गोमती एवं पावन चक्र तीर्थ में स्नान करके मां ललिता देवी का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर श्रद्वालुओं का मंगलवार की शाम से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार की शाम ति चलता है। की भोर से ही श्लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह 4:00 बजे से ही आदि गंगा गोमती एवं पावन चक्र तीर्थ में स्नान करके ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर अपने एवं परिजनों के लिए मंगल कामना की इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी दर्शन पूजन करने के पश्चात तीर्थ में स्थित अनेक पौराणिक मंदिरों हनुमानगढ़ी पांच पांडव किला व्यास गद्दी सूत गद्दी त्रिशक्ति धाम काली पीठ देवपुरी बालाजी देवेश्वर रूद्रावर्त सिद्धेश्वर आदि...