आगरा, अप्रैल 17 -- तीर्थ नगरी सोरों में वैशाख मास की अमावस्या के दिन घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से सोरों पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा पर देवताओं शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दान भी किया। शुक्रवार की सुबह से ही अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हरिपदी गंगा पर पुरोहितों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा और आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान कराए। हरिपदी गंगा पर दोपहर तक श्रद्धालु अपने पूर्वजों व देवताओं की शांति के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करते रहे। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी ...