महाराजगंज, नवम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजीता गांव में माता-पिता के बीच में सो रहे दो माह के मासूम के अपहरणकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। बलि देने के खौफनाक इरादे से मासूम का आधी रात के बाद अपहरण किया गया था। आरोपित महिला की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मासूम के अपहरणकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ठूठीबारी पुलिस को राजाबारी टोला रमजीता गांव निवासी गोविंद ने बीते 3 नवंबर को तहरीर देकर बताया था कि बीती रात दो बजे के बाद कोई उसके दो माह के सोते हुए मासूम बच्चे को उठा ले गया। मासूम अपने मां-बाप के बीच में सोया था। रात दो बजे पि...