रुडकी, जून 13 -- रुड़की, संवाददाता। अमावस्या और वीकेंड पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ी आवाजाही के कारण शनिवार को नगला बाईपास पर लंबा जाम लग गया। यातायात का दबाव बढ़ने से पुलिस और प्रशासन को रूट डायवर्जन लागू करना पड़ा। इसके बावजूद दिनभर बाईपास और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार की ओर रवाना हुए। वहीं वीकेंड होने के कारण भी पर्यटकों और यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। यह भी पढ़ें- अमावस्या और वीकेंड के चलते नगला बाईपास पर लगा लंबा जाम यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, 2 दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...