बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- छोटी काशी में वैशाख माह की अमावस्या से एक दिन पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर अपने पूर्वजों की स्मृति पर दीपदान किया। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने नगर के बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, कुंज घाट, पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे जयघोष के साथ गंगा में स्नान प्रारम्भ किया। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न धार्मिक संस्कार करा कर पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर गरीब-निराश्रितों को भोजन, वस्त्र, दान किया। शिव चौक से लेकर जाह्नवी द्वार तक तथा मस्तराम बाबा परिसर से लेकर गंगा तट पर सजी अस्थाई खेल, खिलौने, प्रसाद व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। यह भी पढ़ें- अमावस्या के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.