अमरोहा, नवम्बर 20 -- गजरौला, संवाददाता। अमावस्या तिथि पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बृजघाट व तिगरीधाम गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अनुष्ठान कराते हुए परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की की कामना की। जरूरतमंदों को दान कर पुण्यलाभ कमाया। अमरोहा समेत आसपास कई जिलों व राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां गंगास्नान किया। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा तट पर जुटना शुरू हो गया। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साह संग गंगास्नान किया। अमरोहा के साथ ही आसपास मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़ आदि जिलों के साथ ही हरियाणा व दिल्ली राज्यों से भी श्रद्धालु यहां गंगास्नान करने पहुंचे। वहीं बहुत से श्रद्धालु मंगलवार रात ही बृजघाट पहुंच गए व बुधवार तड़के में स्नान संग विधि विधान पूर्वक पूजा की। गंगा किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.