नई दिल्ली, मई 20 -- सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिना नाम लिए लिखा है कि कुछ बड़े लोग उन्हें काम नहीं मिलने दे रहे। बताया कि पचास से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से उन्हें बाहर निकलवा चुके हैं। अमाल ने लिखा है कि कुछ ईगोवाले लोगों का ताकतवर गिरोह है जो उनके पीछे पड़ा है। वह जब सच बोलते हैं तो उनके परिवार को धमकियां मिलती हैं। उन्होंने फैन्स से कहा कि फिल्मों में उनके गाने ना आएं तो घबराएं नहीं, तब तक उनका इंडी म्यूजिक सुनते रहें।रिग्रेट नहीं, नुकसान भले हो अमाल मलिक ने लंबा पोस्ट लिखा है, इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वह लिखते हैं, 'पावरफुल पोजिशन पर बड़े लोगों ने मुझे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर निकलवाया। 20 फिल्में तो मैंने खुद ही मना कर दिए, उन परिस्थितियों में मेरे लिए काम करना ठीक नहीं था।...