शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों की अब खैर नहीं है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अनधिकृत और अमान्य विद्यालयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश एक बार फिर जारी किए हैं।परिषद ने साफ किया है कि जिले में सघन निरीक्षण कर ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया जाए और नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यूपी बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। परिषद ने गठित समिति के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि अधीनस्थ क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की पहचान की जाए।अभियान के दौरान केवल अमान्य विद्यालय ही नहीं, बल्कि नियमों के विप...