हाथरस, मार्च 13 -- अमान्य विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए है। नगर क्षेत्र हाथरस के रावत नगर में सेंट पीटर्स स्कूल को बंद कराए जाने के लिए तैयारी कर ली है। बीएसए की ओर प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को आज पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र लिखा है। रावत नगर कालोनी में स्थित सेंट पीटर्स स्कूल के अमान्य होने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछले कुछ समय से लगातार नोटिस जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों के स्तर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी संचालक की ओर से अमान्य विद्यालय को बंद नहीं किया गया। अमान्य विद्यालय को बंद कराए जाने के लिए उपजिलाधिकारी सदर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर ने अमान्य विद्यालय को बंद-सीज कराए जाने के लिए नायब तहसीलदार को नामित कर दिया। बीएसए स्...