हाथरस, जुलाई 8 -- जनपद में संचालित बिना मान्यता वाले स्कूलों की एक बार फिर से पड़ताल कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। वहीं ऐसे विद्यालय भी चिन्हित किए जायेंगे जिनके यू डायस कोर्ड नहीं हैं। जनपद में 1235 परिषदीय विद्यालय संचालित है, इन विद्यालयों के अलावा विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी चल रहे है। समय समय पर बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर विभागीय अधिकारियों के स्तर से तो कार्रवाई की ही जाती है। वहीं शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई और तेज हो जाती है। बताते चले कि बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर एक बार पुन शिकंजा कसा जायेगा। यह भी पढ़ें- 14 जुलाई तक करें यू-डायस कोड के लिए आवेदन इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए शासन ने हर विद्यालय का यू डा...