अमान्य अनुभव प्रमाण पत्र पर बहाल पांच सहायक प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के समक्ष प्रस्तुत किए गए शिक्षण अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर अंक प्राप्त कर सहायक प्राध्यापक बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के पांच सहायक प्राध्यापकों का अनुभव प्रमाण पत्र अमान्य पाया गया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर गठित सत्यापन समिति ने अनुभवन प्रमाण पत्र अमान्य पाये जाने की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंप दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने अमान्य पाये गये अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर सभी पांच सहायक प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कानूनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.