अमानवीय व्यवहार झेल चुके मरीज को मिल रहीं सुविधाएं
दरभंगा, अगस्त 25 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में गत शनिवार को कई कर्मियों के अमानवीय बर्ताव का शिकार हुए मरीज को अस्पताल में अब इलाज की पूर्ण सुविधा मिल रही है। लावारिस युवक का इलाज ऑर्थोपडिक विभाग के डॉ. कुणाल शंकर के यूनिट में चल रहा है। उसके पैर की टूटी हड्डी का प्लास्टर कर दिया गया है। मरीज की लगातार देखभाल की जा रही है। नियमित रूप से उसे भोजन और नाशता मुहय्या कराया जा रहा है। अधीक्षक ने सोमवार को बेंता थाना को पत्र लिखकर मरीज की पहचान की दिशा आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया है। बताया जाता है कि मरीज के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है। मरीज के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर एक सुरक्षा कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले को लेकर अधीक्षक ने गत शनिवार को ही आयुक्त और डीएम को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.